पांच फरवरी को होगा ट्रंप का 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन, कामबंदी के कारण टाला था पहले - Silver Screen

पांच फरवरी को होगा ट्रंप का 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन, कामबंदी के कारण टाला था पहले

Share This

वाशिंगटन। अमरीका में बीते दिनों लागू हुई कामबंदी के कारण वहां के कई बड़े योजनाओं और आयोजनो पर बुरा प्रभाव पड़ा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'स्टेट ऑफ यूनियन' संबोधन भी ऐसा ही एक कार्यक्रम था, जिसे टालना पड़ा था। अब पिछले हफ्ते कामबंदी वापस लेने के बाद ट्रंप ने हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ओर से संबोधन करने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पेलोसी ने पांच फरवरी को स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन करने का आग्रह किया है।

पेलोसी ने ट्रंप को लिखा पत्र

एक चीनी एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पेलोसी ने ट्रंप को इस संबंध में एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा, 'मैंने 23 जनवरी को आपको भेजे एक पत्र में कहा था कि सरकारी कामकाज बहाल होने के बाद हमें आपसी सहमति से इस साल के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन की तारीख निर्धारित करनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'और आज की हमारी बातचीत में, हम पांच फरवरी की तारीख पर सहमत हुए हैं। इसलिए मैं आपको हाउस चैम्बर में कांग्रेस के संयुक्त सत्र के समक्ष पांच फरवरी, 2019 को स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के लिए आमंत्रित करती हूं।'

ट्रंप की सहमति

नैंसी पेलोसी के डेप्युटी चीफ ऑफ स्टाफ ड्र्यू हैमिल ने ट्विटर पर पत्र की कॉपी पोस्ट की। नैंसी पेलोसी के निमंत्रण के बाद वाइट हाउस से जारी एक पत्र में ट्रंप ने कहा कि वह अगले हफ्ते स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के निमंत्रण के लिए पेलोसी को धन्यवाद देते हैं। ट्रंप ने कहा, 'यह निमंत्रण स्वीकार करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आप सबसे 5 तारीख को मिलने का इंतजार है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FWCLEy

No comments: