अमरीका: छापेमारी करने गई टीम के साथ बदमाशों की गोलीबारी, 5 पुलिसकर्मी घायल, 2 संदिग्धों की मौत - Silver Screen

अमरीका: छापेमारी करने गई टीम के साथ बदमाशों की गोलीबारी, 5 पुलिसकर्मी घायल, 2 संदिग्धों की मौत

Share This

ह्यूस्टन। अमरीका से एक फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार मामला दक्षिण-पूर्व ह्यूस्टन से सामने आया है। सोमवार को हुई इस घटना में करीब पांच पुलिस अधिकारियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। इस बारे में खुद ह्यूस्टन पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में जानकारी दी। पुलिसकर्मी उस वक्त नशीले पदार्थ से संबंधित छापेमारी करने गए थे।

मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने भी किया ट्वीट

वहीं, मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने भी इस संबंध में किए ट्वीट में कहा कि इस घटना में कम से कम तीन अधिकारी मारे गए। इसके साथ एक संदिग्ध भी मारा गया। बताया जा रहा है कि घायल हुए अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दो पुलिसकर्मी को गले में गोली लगी है, जिनकी सर्जरी की गई। अधिकारियों का इलाज जारी है, हालांकि उनके मौजूदा हालात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

पड़ोसियों ने की थी शिकायत

मीडिया रिपोर्ट में ह्यूस्टन पुलिस ऑफिसर्स यूनियन के अध्यक्ष जो गामाल्डी के हवाले से बताया कि घायल अधिकारियों को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पड़ोसी ने जानकारी दी थी कि ये लोग ब्लैक टार हेरोइन के व्यापार में लिप्त हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ro1CCd

No comments: