रूस और चीन के मिसाइल हमलों को रोकने की कवायद, अमरीका जापान में तैनात करेगा बड़ा रडार सिस्टम - Silver Screen

रूस और चीन के मिसाइल हमलों को रोकने की कवायद, अमरीका जापान में तैनात करेगा बड़ा रडार सिस्टम

Share This

वाशिंगटन। अमरीका दुश्मन देशों की ताकत को भांपते हुए अपनी सुरक्षा को चाकचौबंद बनाने में लगा हुआ है। वह योजना बना रहा है कि जापान में एक बड़े रडार सिस्टम को स्थापित किया जाए। इस तरह से वह चीन, उत्तर कोरिया और रूस की इंटरनेशनल कॉटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से सतर्क रह सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका जापान में होमलैंड डिफेंस रडार के नाम से एक सिस्टम स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिससे इन खतरनाक मिसाइलों को ट्रैक किया जा सकेगा।

तीनों देशों के पास यह आधुनिक मिसाइलें

गौरतलब है कि दुश्मन देश की बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता अमरीका तक पहुंच चुकी है। उत्तर कोरिया,चीन और रूस तीनों देशों के पास यह आधुनिक मिसाइलें हैं, जो अमरीका को तबाह कर सकती हैं। हवाई और गुआम जैसे अमरीकी क्षेत्र पर इन मिसाइलों की पहुंच काफी आसान है। इस रडार सिस्टम की मदद वह दुश्मन देशों की सेटेलाइट पर भी नजर रख सकेगा। सेटेलाइट से चोरी होने वाली जानकारी अमरीकी सेना तक पहुंच सकेगी। इस रडार सिस्टम को 2025 तक जापान के हवाई में स्थापित करने की योजना है।

टपीवाई-2 रडार सिस्टम स्थापित कर चुका है

इस समय अमरीका के अलास्का और कैलीफोर्निया में ग्राउंड बेस मिडकोर्स डिफेंस सिस्टम स्थापित किया गया है जो मिसाइलों को ट्रैक करता है। अमरीका ने जापान के क्योटो और अमरोई में पहले से ही टपीवाई-2 रडार सिस्टम स्थापित किया है। यह मध्यम दूरी की मिसाइलों को पकड़ने में सक्षम है। अमरीका ने रडार लगाने का प्रस्ताव जापान के सामने रखा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ga1Hru

No comments: