हॉकी खिलाडिय़ों के हौंसलों को लगा रही पंख - Silver Screen

हॉकी खिलाडिय़ों के हौंसलों को लगा रही पंख

Share This

ग्वालियर. आर्थिक रूप से कमजोर खिलाडिय़ों को मदद पहुंचाए जाने का कार्य समाजसेवी शहनाज खान द्वारा किया जा रहा है। जिनके द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों को नि:शुल्क ही हॉकी किट उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही कई खिलाडिय़ों को आर्थिक मदद पहुंचाए जाने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके पति दिलशाद खान द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों को नि:शुल्क ही ट्रैनिंग देते हैं, जिनसे ही प्रेरणा लेेकर शहनाज खान द्वारा गरीब खिलाडिय़ों के हौंसलों को पंख लगाए जा रहे हैं। वहीं हॉकी खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन का उनका नाम रोशन कर रहे हैं। जिन बच्चों को मदद पहुंचाए जाने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। ऐसे बच्चों के अभिभावकों द्वारा शहनाज खान के कार्य की सराहना भी की जाती है। जिससे प्रेरित होकर वह समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन कर खिलाडिय़ों को मदद पहुंचाए जाने का कार्य कर रही हैं।
एनआरसी क्लब की उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी शहनाज खान ने एक्सपोज से चर्चा के दौरान बताया कि हर बच्चों के मन मेें कुछ कर गुजरने का जज्बा रहता है। साथ ही कई बच्चे खेलों में भी रुचि रखते हैं। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन बच्चों में मन में ही उनके जजबात दबकर रह जाते हैं। ऐसे ही बच्चों की मदद का जिम्मा उनके द्वारा उठाया जा रहा है। पति द्वारा तो खिलाडिय़ों को नि:शुल्क ट्रैनिंग दी जाती है। जहां से ट्रैनिंग लेकर खिलाडिय़ों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया गया है। वहीं उनके द्वारा ऐसे ही हॉकी खिलाडिय़ों को विशेष तौर पर ड्रैस और हॉकी की किट उपलब्ध कराई जाती है। जिससे किसी भी खिलाड़ी को सुविधाओं के अभाव में खेल से बंचित न रहना पड़े। इसी के साथ ही उन्हें जब भी किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलवाया जाता है तो वह वहां पर ही कार्यक्रम के दौरान खिलाडिय़ों को नि:शुल्क ही खेल सामग्री उपलब्ध कराती हैं। विगत माह भी तानसेन रोड स्थित शाकसीय माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उन्हें विशेष तौर पर आंमत्रित किया गया था, जहां पर उनके द्वारा खिलाडिय़ों को मैडल और प्रमाण पत्र के अलावा प्रमाण पत्र और खेल सामग्री अपनी ओर से वितरित की गई। खिलाडिय़ों को मदद पहुंचाए जाने का कार्य करने से आयोजकों द्वारा भी उनके कार्य की सराहना की जाती है। उनका उद्देश्य है कि वह अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को मदद पहुंचा सकें, जिससे खिलाड़ी अपने शहर का नाम रोशन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y1etSk

No comments: