एयर कनाडा की सिडनी जा रही फ्लाइट को घातक झटका, 35 लोग घायल - Silver Screen

एयर कनाडा की सिडनी जा रही फ्लाइट को घातक झटका, 35 लोग घायल

Share This

वाशिंगटन। एयर कनाडा की उड़ान के दौरान अचानक एक खतरनाक झटके (Turbulence) ने 35 लोगों को घायल कर दिया। विमान में 284 लोग सवार थे। गुरुवार को विमान वैंकूवर से सिडनी की यात्रा कर रहा था लेकिन उसे हवाई मार्ग से मोड़ना पड़ा। मेडिकल स्टाफ ने होनोलुलु के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद घायलों की जांच की। एयरलाइन ने कहा कि बोइंग 777-200 जेट को खतरनाक झटका लगा। इस दौरान कई यात्री चोटिल हो गए।

फ्लाइट में सवार एक यात्री जेस स्मिथ ने बताया कि उन्हें अचानक एक झटका महसूस किया। सभी छत से जाकर टकरा गए और सब कुछ नीचे गिर गया। कुछ लोग अपनी सीट से उड़कर दूर जाकर गिरे। एक अन्य यात्री ने बताया कि कुछ लोग उन्हें हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। कई लोगों के सिर प्लेन की छत से जा टकराए।

एयर इंडिया ने ताक पर रख दी 250 यात्रियों की जान, गेट में छेद लिए सैन फ्रैंसिस्को पहुंचा विमान

 

Air India

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगर के अनुसार टब्र्यूलेंस होनोलूलू के लगभग 966 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन से 10,973 मीटर (36,000 फीट) ऊपर हुआ। एयर कनाडा ने कहा कि सिडनी की विमान सेवा शुक्रवार को बहाल हो सकती है।

ब्रिटिश एयरवेज ने पाकिस्तान के लिए 11 साल बाद शुरू कीं सेवाएं

क्यों लगता है झटका

दरअसल हवा में उड़ान के दौरान बादलों में कुछ ऐसे बिंदु होते हैं जहां पर विमान को झटका लगता है। यह तब होता है जब विभिन्न गति से चलने वाली हवा में द्रव्यमान मिल जाता है। इसे आंखों या पारंपरिक रडार के माध्यम से नहीं देखा जा सकता है। पायलट इस पैच को ट्रैक करने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल का इस्तेमाल करते हैं। विमानों की रिपार्ट के अधार पर इसका पता लगाया जा सकता है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JQXYPV

No comments: