शादी के 4 माह बाद ही आई प्रियंका चोपड़ा और निक की तलाक की खबरें, यहां जानें सच्चाई - Silver Screen

शादी के 4 माह बाद ही आई प्रियंका चोपड़ा और निक की तलाक की खबरें, यहां जानें सच्चाई

Share This

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन खबरों के अनुसार प्रियंका और निक का तलाक (Priyanka Nick Divorce) हो सकता है। एक ब्रिटिश मैगजीन में दावा किया गया है कि प्रियंका और निक के बीच अब प्यार कम होता दिखाई दे रहा है और हो सकता है जल्द ही ये दोनों अपनी राहें जुदा कर लें।

OK! नाम की मैगजीन में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी से पहले निक ने सोचते थे कि प्रियंका बहुत मॉर्डन सोच वाली लड़की है और उन्हें उनकी किसी बात से परेशानी नहीं होगी। साथ ही मैगजीन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रियंका ने भी शादी का फैसला जल्दबाजी में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद निक अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी चीजों में प्रियंका की दखलंदाजी से चिढ़ रहे हैं। साथ ही वे प्रियंका के गुस्सैल स्वभाव से भी नाराज हैं।

 

शादी के 4 माह बाद ही आई प्रियंका चोपड़ा और निक की तलाक की खबरें, यहां जानें सच्चाई

रिपोर्ट के अनुसार, निक के परिवार वालों ने भी उन्हें प्रियंका से तलाक लेने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले प्रियंका के ससुरालवालों को लगा था कि वह एक समझदार महिला हैं लेकिन अब उन्होंने पाया कि प्रियंका 21 साल की लड़की जैसा बर्ताव करती हैं जिसे सिर्फ पार्टी करना पसंद है।

 

शादी के 4 माह बाद ही आई प्रियंका चोपड़ा और निक की तलाक की खबरें, यहां जानें सच्चाई

हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। शादी के बाद प्रियंका और निक काफी खुश हैं। दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। प्रियंका भी निक का पूरा ध्यान रखती है। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका और निक मियामी में छुट्टी मना रहे हैं।

साथ एक न्यूज पोर्टल गॉसिप कॉप (Gossip Cop) ने भी इन खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हुए सच्चाई बताई है। गॉसिप कॉप ने इन सभी खबरों को झूठा करार दिया है। इस पोर्टल का कहना है कि प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर डाला जाए तो ये बात साफ है कि ये दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। साथ ही ससुरालवालों से भी प्रियंका का रिलेशन बहुत अच्छा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CKd8DH

No comments: