राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए, नेल्सन मंडेला को देंगे श्रद्धांजलि - Silver Screen

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए, नेल्सन मंडेला को देंगे श्रद्धांजलि

Share This

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद क्रोएशिया,बोलीविया और चिली की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। वह क्रोएशिया और बोलीविया की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति होंगे। भारतीय राष्ट्रपति चिली का भी दौरा करेंगे। क्रोएशिया यात्रा पर राष्ट्रपति भारत-क्रोएशिया व्यापार मंच के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह जगरेब विश्वविद्यालय में संबोधन देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रेबर कितेरोविक और प्रधानमंत्री एंद्रेज लेन्कोविक के साथ बैठक करेंगे।

बोलविया की पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी

विदेश मंत्रालय के सचिव विजय ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपति क्रोएशिया के बाद 28 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर बोलिविया जाएंगे। भारत और बोलविया से राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी। इसके बाद वह 30 मार्च को वह चिली रवाना होंगे। कोविंद दो अप्रैल को देश वापस लौटेंगे। राष्ट्रपति कुछ समय के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन रुकेंगे। यहां वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OnRFVH

No comments: