NEWS - Silver Screen

जकार्ताः इंडोनेशिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि असेह प्रांत स्थित एक जेल से 100 से ज्यादा भागे कैदियों में से 87 कैदी अभी भी फरार हैं। असेह क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख रियो एस जामबेक ने कहा, "113 कैदी फरार हुए थे। अभी तक हमने 26 कैदियों को पकड़ा है और बाकी 87 की तलाश अभी भी जारी है।" कैदी बांदा असेह के प्रांतीय राजधानी के बाहरी भाग लेमबारो में स्थित बांदा असेह कैदखाने से गुरुवार रात को प्रार्थना के दौरान फरार हो गए, लेकिन जामबेक ने यहां किसी विद्रोह से इंकार किया है। घटना के बाद अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

बारिश के दौरान भागे थे कैदी
बता दें कि इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत असेह में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान 130 कैदी मौका पाकर जेल की दीवारों और खिड़कियों को तोड़कर फरार हो गए। यह घटना शाम 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे) हुई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कैदी खिड़कियों की छड़ों को डंबल और अन्य भारी वस्तुओं से तोड़कर फरार हुए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भाग रहे चार कैदियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 22 कैदियों को सर्च ऑपरेशन चलाकर पकड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q5yfZR

No comments: