जकार्ता। जकार्ता से पांगकल पिनांग उड़ान भरने वाली श्रीलंका की लॉयन एयरलाइंस का विमान सोमवार को लापता होने के बाद इंडोनेशिया में क्रैश हो गया। इसने भारतीय समय अनुसार सुबह करीब 6.33 बजे हवाई यातायात नियंत्रकों से संपर्क खो दिया था। इंडोनेशिया सर्च ऑपरेशन के अधिकारियों ने बताया कि जावा समुद्र तट के पास विमान के टुकड़े नजर आए हैं,बचाव कार्य जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। बताया जा रहा है कि जकार्ता से पांगकल की उड़ान भरने के बाद फ्लाइट ने अपनी उड़ान भरी थी कि कुछ देर बाद आचानक उसने अपना संपर्क खो दिया। इस विमान में 188 यात्री सवार थे। गौरतलब है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह चूक किस तरह हुई है और किसके कारण यह हादसा हुआ है। इसके बारे में जानने की कोशिश की जा रही है।
A Lion Air flight from Jakarta to Pangkal Pinang which went missing 13 minutes after take-off has crashed into the sea
— ANI Digital (@ani_digital) October 29, 2018
Read @ANI story | https://t.co/LFFf0UkLD0 pic.twitter.com/FmIzoJ3vrG
जावा समुद्र तट के पास विमान के टुकड़े नजर आए
राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने विमान क्रैश होने की पुष्टि की है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार लॉयन एयर बोइंग 737 यात्री विमान में क्रू मेंबर और यात्रियों को मिलाकर कुल 188 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ने जकार्ता एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान सुमात्रा के पांगकल पिनांग जा रहा था। टेक ऑफ के 13 मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि संपर्क टूटने से पहले पायलट ने प्लेन की वापसी का सिग्नल दिया था। सर्च ऑपरेशन के अधिकारियों ने बताया कि जावा समुद्र तट के पास विमान के टुकड़े नजर आए हैं।
विमान में 188 लोग थे सवार
विमान में कुल 188 लोग सवार थे। इनमें 178 वयस्क,1 बच्चा, 2 नवजात, 2 पायलट और 5 फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं। यात्रियों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। इंडोनेशिया के प्रशासन के मुताबिक लॉयन एयर जेटी 610 से संपर्क टूट गया है और विमान के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं है। भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी। विमान का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में प्लेन के क्रैश होने की खबर आई। फिलहाल कितने यात्री और क्रू मेंबर्स प्लेन में थे, इसकी सूचना नहीं मिली है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OYjK9G

No comments:
Post a Comment