टोक्यो। प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण जापान के राजघराने से देखने को मिल रहा है। जापानी राजकुमारी अकायो तोक्यो प्यार के लिए राजशाही परिवार से बाहर हो गईं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक आम नागरिक से शादी करने का फैसला लिया और जापान के शाही परिवार के परंपरा के मुताबिक परिवार से बाहर शादी करने वाली महिला शाही परिवार से बाहर हो जाती है।
मंदिर में सादे समारोह के दौरान रचाई शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी अकायो ने मंदिर में सादे समारोह के दौरान एक आम नागरिक कई मोरिया से शादी की। 32 वर्षीय मोरिया निपन युसेन नाम की एक शिपिंग कंपनी में काम करते हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये जोड़ा सोमवार की सुबह मेहमानों के बीच मंदिर जाते हुए दिखा। शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया से भी बात की। बता दें कि जापान के शाही परिवार के सदस्य पिछली तीन पीढिय़ों से अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं।
जापान के सम्राट के चचेरे भाई की बेटी
28 वर्षीय राजकुमारी अयाको जापान के सम्राट के चचेरे भाई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट में मोरिया के बयान के हवाले से कहा जा रहा है अयाको को एक सामान्य जीवन जीने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं दोनों साथ में हंसी खुशी अपना कामकाज पूरा करें और एक खुशहाल दंपति के जैसे अपना परिवार सजाएं। अयाको से अपने संबंध के बारे में मोरियो ने कहा जब उन्होंने पहली बार अयाको को देखा था, उन्हें तभी एहसास हो गया था कि वे उनके ही साथ अपना पूरा जीवन गुजारना चाहते हैं। वे अयाको के विनम्र व्यव्हार की तरफ बेहद आकर्षित हुए थे।
पिछले हफ्ते शाही परिवार से लिया था विदा
आपको बता दें कि पिछसे हफ्ते ही अयाको ने राजा अकिहितो से विदा ले लिया था। इस पर अयाको ने कहा कि चूंकि वो राजशाही परिवार कि पूर्व सदस्य रहीं है, इसलिए आगे भी वो राजा और रानी की मदद करने की कोशिश करेंगी। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि आने वाले साल 2020 में जापानी सम्राट की बड़ी नवासी भी एक आम नागरिक से शादी करने की तयारी में हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OZVaVG

No comments:
Post a Comment