प्रिंस चार्ल्स से मिले मोनाको के राजकुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, शाही परिवार में खलबली - Silver Screen

प्रिंस चार्ल्स से मिले मोनाको के राजकुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, शाही परिवार में खलबली

Share This

लंदन। कोरोना वायरस (Coronvirus) से आम हो या खास हर कोई पीड़ित है। इस वायरस की चपेट में कई बड़ी हस्तियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। चाहें राजनीतिक हस्ती हो या मनोरंजन जगत का चेहरा, इसने हर किसी को अपना शिकार बनाया हैैै। अब मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय (Albert II, Prince of Monaco) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यहां यह बताना अहम होगा कि वह कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से मिले थे।

कुछ दिन पहले ही देशवासियों को एहतियात बरतने की सलाह देने वाले प्रिंस अल्बर्ट का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। लंदन में वाटरऐड चैरिटी प्रोग्राम के दौरान प्रिंस चार्ल्स से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों साथ में एक मेज भी शेयर करते दिखे थे।

देश के पहले नागरिक, जिनका कोरोना पॉजिटिव आया

प्रिंसेज ग्रेस केली और प्रिंस रेनियर के बेटे अल्बर्ट (62) वरिष्ठ पद पर बैठे देश के पहले नागरिक हैं जिनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अल्बर्ट की स्थिर है। उनको पूरी तरह से अलग रखा गया है और इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनके परिवार के किसी और सदस्य को कोरोना है, की नहीं।

प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट आना बाकी

उधर, ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए लिखने वाले एडिटर क्रिस शिप ने बताया कि मोनाको के प्रिंस में कोरोना की पुष्टि हो के बाद से ब्रिटेन के शाही परिवार में खलबली मची है। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि प्रिंस चार्ल्स का टेस्ट कराया गया है या नहीं, लेकिन यह शाही परिवार के लिए चिंता की बात है। बीते दिनों प्रिंस एक समारोह में कोरोना वायरस के प्रति एहतियात बरतते दिखाई दिए थे। वह यहां पर लोगों से मिलने के दौरान हाथ मिलाने बजाए हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ut61aP

No comments: