71st REPUBLIC DAY : ग्वालियर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, म.प्र केबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि - Silver Screen

71st REPUBLIC DAY : ग्वालियर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, म.प्र केबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि

Share This

ग्वालियर. 71 वें गणतंत्र दिवस का त्यौहार पूरे देश में आज मनाया जा रहा है। 26 जनवरी सन् 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इसी क्रम में ग्वालियर में भी गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारियां भव्यता के साथ की गईं। शहर के एस.एफ पुलिस ग्राउण्ड पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

71 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एस.एफ ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू किया जाना है। प्रात 8.45 से 11.50 तक कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी एवं परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद हर्ष फायर किया जाएगा। राष्ट्रपति के जय के नारे लगाए जाएंगे। मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोडऩा एवं परेड कमाण्डरों व टोली नायकों से परिचय किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता सैनानियों तथा कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मान किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37v5DOq

No comments: