बड़ी खबर: नासा ने जारी की विक्रम लैंडर की तस्वीर, चांद पर मिला तीन टुकड़ों में - Silver Screen

बड़ी खबर: नासा ने जारी की विक्रम लैंडर की तस्वीर, चांद पर मिला तीन टुकड़ों में

Share This

वॉशिंगटन। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट आई है। दरअसल, अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानि कि नासा ने विक्रम लैंडर की तस्वीरें जारी की हैं। नासा ने जो तस्वीरें जारी की हैं, वो विक्रम लैंडर के मलबे की हैं। नासा ने ट्वीट कर एक तस्वीर जारी की है, जिसमें ये दावा किया गया है कि चांद पर विक्रम लैंडर का मलबा अमरीकी वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। नासा ने ये जानकारी बीती रात करीब 1:30 बजे के करीब दी।

तीन टुकड़ों में मिला विक्रम लैंडर

नासा ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि उसको लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ़ लिया है। नासा ने जो तस्वीरें जारी की है, उसमें विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला है। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सल के हैं।

क्रैश वाली जगह पर मिट्टी को भी पहुंचा है नुकसान

नासा के मुताबिक, विक्रम लैंडर की ये तस्वीर करीब एक किलोमीटर की दूरी से ली गई है। इस तस्वीर में सॉइल इम्पैक्ट भी देखा गया है, तस्वीर साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चांद की सतह पर जहां विक्रम लैंडर गिरा वहां सॉइल डिसटर्बेंस (मिट्टी को नुकसान) भी हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LjAZyq

No comments: