अंतरिक्ष में 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले एलेक्सी लियोनोव का निधन, नासा ने लाइव प्रसारण रोका - Silver Screen

अंतरिक्ष में 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले एलेक्सी लियोनोव का निधन, नासा ने लाइव प्रसारण रोका

Share This

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में पहली बार 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले एलेक्सी लियोनोव का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांसें मॉस्को में ली। वे 85 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमॉस ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी।

afp.jpg

उनकी मौत के असली कारणों को अभी तक पता नहीं चल सका है। बता दें रूसी मीडिया के हवाले से जानकारी मिली है कि लियोनोव बीते कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक लियोनोव का निधन को लेकर नासा ने अपना प्रसारण रोक दिया। इसकी खबर मिलते ही नासा ने अपना लाइव प्रसारण बीच में ही रोक दिया। इस समय चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारह चहलकदमी कर रहे थे। नासा ने इसके बजाय लियोनोव के निधन की खबर को प्रसारित किया।

एलेक्सी लियोनोव ने अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर लगभग 16 फीट लंबे केबल की मदद से अंतरिक्ष में 12 मिनट तक चहलकदमी की थी। साल 2014 में लियोनोव ने मीडिया से कहा था कि आप इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बाहर निकलकर केवल महसूस किया जा सकता है कि हमारे चारों ओर कितनी विशाल दुनिया है।

लियोनोव का जन्म साइबेरिया में हुआ था। उनके पिता स्टालिन के दमन का शिकार बने थे। साल 1948 में उनका परिवार पश्चिमी रूस में आकर रहने लगा। सबसे पहले एयरफोर्स पायलट के तौर पर लियोनोव को अतंरिक्षत यात्री के रूप में प्रशिक्षिण पाने का मौका मिला। 1960 में उन्हें यूरी गागरिन के साथ ट्रेनिंग मिली। यूरी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे। दोनों अच्छे दोस्त थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/324zuud

No comments: