नई दिल्ली। चीनी सैनिकों ने बीते सप्ताह जम्मू और कश्मीर के लद्दाख डिवीजन में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार किया है। सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार ये सूचना दी है। इस दिन दलाई लामा के जन्मदिन के अवसर पर कुछ तिब्बतियों द्वारा तिब्बती झंडे फहराने की बात सामने आई है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पीएलए पीपूल लिब्रेशन आर्मी (PLA) के कई जवानों ने छह जुलाई को एलएसी (LAC) के करीब डेमचोक सेक्टर के कोउल गांव में अपनी एसयूवी कार के साथ सीमा में घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान यहां बसे शरणार्थियों द्वारा तिब्बती झंडे फहराकर विरोध दर्ज कराया था। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि चूंकि LAC को दशकों तक ठीक से सीमांकित नहीं किया गया है, इस कारण भारत और चीन में इस पर अलग-अलग धारणाएं हैं।
11 चीनी जवान दो वाहनों में पहुंचे
वहीं अन्य सूत्रों का कहना है कि 6 जुलाई को, नागरिक कपड़ों में कुछ 11 चीनी जवान दो वाहनों में पहुंचे, जब लद्दाखी ग्रामीण दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे। ग्रामीण ने उन्हें बैनर दिखाए और 30-40 मिनट तक इंतजार किया लेकिन जवानों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार नहीं किया। तिब्बती लोग दलाई लामा का 84 वां जन्मदिन मना रहे थे।
ट्रंप और इमरान की मुलाकात क्या पाक के लिए है सुनहरा अवसर?
भारत और चीन एक विवादित सीमा साझा करते हैं और दोनों देशों की सेनाएं डोकलाम में 2017 में 73 दिनों तक गतिरोध में लगी रहीं।भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों ने मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया है। उनका कहना है कि सेना के जवान भी मौके पर मौजूद थे, ऐसे में चीनी सैनिकों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली। पीएलए (PLA) ने भारतीय क्षेत्र में 1.5 किमी तक प्रवेश किया। इससे पहले, अधिकारियों ने दावा किया था कि चीनी सैनिकों ने 5 किमी तक प्रवेश किया था। कुछ घंटों के बाद, सेना के अधिकारियों द्वारा आश्वासन के बाद चीनी सैनिक अपने क्षेत्र में लौट आए।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lb8Dfn

No comments:
Post a Comment