आज गणेश जी के ये पांच उपाय करने से मिलेगा धन, सपने होंगे साकार और बदल जाएगी किस्मत - Silver Screen

आज गणेश जी के ये पांच उपाय करने से मिलेगा धन, सपने होंगे साकार और बदल जाएगी किस्मत

Share This

ग्वालियर। हिन्दू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। गणेशजी सभी देवता में प्रिय देवता होते हैं। है। अत: बुधवार के दिन गणेशजी का पूजन-अर्चन करने से अनंत सुख और अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन बुध ग्रह का पूजन करना भी बहुत ही लाभदायी माना गया है। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बुधवार के दिन यदि ये उपाय किए जाए तो जातक की किस्मत एकदम से चमक जाएगी।

इसे भी पढ़ें : रहस्यमयी है भरका महादेव का मंदिर, चन्द्रशेखर आजाद ने यहां की थी पूजा, जानिए


बुधवार का दिन विशेष रूप से गणेशजी का होता है इसीलिए आपको इस दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना विशेष लाभ देगा।


इसके अलावा आप गणेश मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।


बुधवार को पहले किन्नरों को कुछ पैसे दान दें,फिर कुछ पैसे उनसे उनके पास से आशीर्वाद के रूप में ले लें और उन पैसों को पूजा के स्थान पर रखकर धूपबत्ती दिखाएं और हरे कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रख दें। इससे धन में बरकत आएगी


अगर आप कोई तांत्रिक उपाय करना चाहें तो ये भी कर सकते हैं कि बुधवार के दिन 7 साबुत कौडिय़ां लें। कौडिय़ां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मु_ी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढिय़ों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें।


बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और शकर मिलाकर गाय को खिलाएं। इससे जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद कभी बने ड्रायवर तो कभी बने मंदिर के पुजारी, ऐसे यहां काटे थे दिन

यह है आज का राशिफल


मेष राशि : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश के तौर-तरीके बदल देगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दे, रास्ता मिल जाएगा।


वृषभ राशि : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते है। स्वयं पर काबू रखें।


मिथुन राशि : समय के साथ स्वयं को भी बदलें। व्यवहार में नम्रता लाए। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि विवाद के चलते चिंता रहेगी।


कर्क राशि : अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता- पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


सिंह राशि : व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है।


कन्या राशि : अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी।


तुला राशि : भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।


वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


धनु राशि :स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।


मकर राशि :अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख संभव है।


कुम्भ राशि : अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।


मीन राशि : मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30QFANN

No comments: