अमरीकी दौरे पर सितंबर में जाएंगे मोदी, भारतीयों को करेंगे संबोधित - Silver Screen

अमरीकी दौरे पर सितंबर में जाएंगे मोदी, भारतीयों को करेंगे संबोधित

Share This

वाशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी बैठक के लिए सितंबर में अमरीकी दौरा कर सकते हैं। यह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला दौरा होगा। वह इस दौरान ह्यूस्टन में भारतीय मूल के अमरीकियों को भी संबोधित करेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार भारत और अमरीका के बीच अहम समझौते इस यात्रा में हो सकते हैं।

ट्रंप और इमरान की मुलाकात क्या पाक के लिए है सुनहरा अवसर?

 

modi

दरअसल ये यात्रा भारत और अमरीकी संबंधों के बीच नए रास्ते खोल सकती है। अमरीका लगातार भारत से बेहतर संबंध बनाने की कवायद में लगा है। रक्षा के साथ कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अमरीका भारत में निवेश करने का इच्छुक है। हाल ही में जापान के शंघाई शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ कई बैठकें की थीं। खास तौर पर व्यापारिक संबंधों को लेकर चर्चा हुई। आगामी यात्रा में ट्रंप पीएम मोदी के साथ सभी व्यापारिक गतिरोध का हल निकालने की कोशिश कर सकते हैं।

नेपाल: भूस्खलन और बाढ़ के कारण 20 से अधिक की मौत, कई लापता

आप्रवासियों को संबोधित करेंगे

भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि अमरीका के शिकागो और ह्यूस्टन में आप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।पीएम मोदी इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे। हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री 23 सितंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने ह्ययूस्टन से न्यूयॉर्क आएंगे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2jGt4R3

No comments: