अब चार दिन बाद बनेगा सिस्टम, तब बारिश के आसार - Silver Screen

अब चार दिन बाद बनेगा सिस्टम, तब बारिश के आसार

Share This

ग्वालियर। मानसून के रूठ जाने से फिर गर्मी और उमस परेशान करने लगी है। रविवार को सुबह से निकली तेज धूप से दिनभर गर्मी रही। दोपहर बाद लोगों को कूलर में भी राहत नहीं मिल रही थी। भोपाल केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि अभी कोई सिस्टम नहीं बन रहा है, इससे बारिश होने की संभावना नहीं है। तीन चार दिन बाद सिस्टम सक्रिय होने के बाद बारिश होने की संभावना बन सकती है। यह 20 जुलाई के आसपास हो सकता है।

 

मानसून के दस्तक देने के बाद एक सप्ताह तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश हुई, लेकिन चार-पांच दिन से बारिश न होने के कारण गर्मी फिर असर दिखाने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

दोपहर बाद बढ़ी उमस दोपहर बाद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसका असर देर रात तक देखने को मिला। शाम के बाद लोगों को घरों में कूलरों और पंखों में भी कोई खास फायदा नहीं मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XRxHFU

No comments: