कराची। पाकिस्तानी टीवी चैनल के एक एंकर की दिनदिहाड़े मंगलवार को हत्या कर दी गई। एंकर मुरीद अब्बास को कई गोलियां मारी गईं। पुलिस के अनुसार अब्बास की हत्या कराची कैफे के बाहर की गई है।
ताबड़तोड़ गोलिया बरसाईं
मीडिया के अनुसार एक वाइट कलर की कार में सवार हत्यारे ने पहले हवाई फायर किया और बाद में टीवी एंकर पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाना शुरू कर दिया। अब्बास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि एंकर की मौत सीने और पेट में गोलियां लगने के कारण हुई।
फिर पकड़ा गया पाकिस्तान का झूठ, पुतिन ने नहीं दिया इमरान खान को न्योता
Pak news Anchor shot dead outside Karachi cafe
— ANI Digital (@ani_digital) July 10, 2019
Read @ANI story | https://t.co/BjdpBkJSOL pic.twitter.com/UDoa7R8HSX
हत्या पैसों से जुड़े विवाद पर हुई
पुलिस का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत विवाद को लेकर हुई है। पाकिस्तानी अखबार के अनुसार यह हत्या पैसों से जुड़े किसी विवाद को लेकर की गई है। इस घटना में अब्बास के दोस्त खिजहर हयात को भी गोलियां लगी हैं, उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हत्यारे को पकड़ने के लिए रेड मारी
पुलिस ने बताया कि जब हत्यारे को पकड़ने के लिए उसके घर पर रेड मारी तो उसने खुद को मारने की कोशिश की। हत्यारे आतिफ जमान ने अपने सीने में गोली मार ली। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को फोरेंसिक टीम के हवाले कर दिया गया है। वह घटनास्थल से सबूत उठा रही है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XVyBFp

No comments:
Post a Comment