ट्रंप की नस्लीय टिप्पणी जताई आपत्ति, कहा-नफरत फैलाने का काम कर रहे - Silver Screen

ट्रंप की नस्लीय टिप्पणी जताई आपत्ति, कहा-नफरत फैलाने का काम कर रहे

Share This

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नस्लीय टिप्पणी के बाद डेमोक्रेटिक कांग्रेस की महिला सदस्यों ने मीडिया के समाने आकर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने अमरीका जैसे महान देश में इस तरह के बयान को चौकाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यहां सदियों से अप्रवासी लोगों का विशेषाधिकार रहा है।

ट्रंप देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे। उन्होंने कहा कि यह देश महिलाओं को अवसर प्रदान करने वाला देश है। उन्होंने ट्रंप के "सफेद राष्ट्रवादियों के एजेंडे" को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अश्वेत महिला सांसदों पर रविवार को बेहद आपत्तिजनक नस्लीय टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वे अमरीका छोड़कर अपने उजड़े और अपराध ग्रस्त देशों में लौट जाएं, जहां से वे आई हैं।

विवादों में फंसे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप , महिला कांग्रेस सदस्यों को अपने देश वापस जाने की सलाह

 

democrate

सांसदों में न्यूयॉर्क की एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज, मिनिसोटा की इल्हान ओमर,मिशिगन की राशिदा तलाइब और मैसाचुसेट्स की अयाना प्रेस्ली ने मीडिया सामने अपनी बात रखी। ट्रंप ने रविवार को ट्वीट करके वामपंथी महिला डेमोक्रेटिक सांसदों का हवाला देते हुए यह टिप्पणी अश्वेत महिला सांसदों को निशाना बनाकर की थी। राष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर विवाद पैदा हो गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवारों और वरिष्ठ सांसदों ने नस्लीय और घृणा से भरे इस टिप्पणी के लिए ट्रंप की आलोचना की।

ईरान-अमरीका परमाणु समझौते पर सवाल, ट्रंप-ओबामा कितने जिम्मेदार?

इस मौके पर ओकासियो कॉर्टेज ने कहा कि वह इस देश के बच्चों को वह सही राह दिखाना चाहतीं हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि राष्ट्रपति क्या कहते हैं, यह देश आपका है और यह सभी का है। उन्होंने कहा कि कमजोर दिमाग के नेता बहस करने से बचने के लिए हमारे देश के प्रति वफादारी को चुनौती देते हैं। महिला सांसद इल्हान ओमर ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति के इस बयान से वे दुखी हैं। उनकी यह हरकत नाजी शासन की याद दिलाती है। काले और गोरे का भेद कर राष्ट्रपति देश को बांटना चाहते हैं।


विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O6YyxY

No comments: