ग्वालियर। ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा का ठग बेटा प्रफुल्ल शर्मा पुलिस से भी फरेब कर रहा है। उसे सप्ताह में एक बार थाने में हाजिर होकर हस्ताक्षर करने थे। लेकिन वह हाजिरी जंप कर अंडरग्राउंड हो गया है। उधर पीडि़त पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहे है। उनका कहना है कि कई सप्ताह से वह थाने नहीं आ रहा उसके बाद भी पुलिस उसकी जमानत निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन नहीं भेज रही है। मंगलवार को पीडि़त एएसपी से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए प्रतिवेदन बनाकर भेजने को कहा। ठगी में माहिर ज्योतिषाचार्य और उसका बेटे और बेटी पुलिस से छिपते फिर रहे है। शक्ति बिहार थाटीपुर निवासी विवेक सिंह तोमर से ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा से 2 फरवरी 2018 को ज्योतिष कार्य के लिए मिले थे। तभी मनोज ने उनसे कहा कि बालाघाट में उनकी ग्रेनाइट की खदान है। उन्होंने अपनी फर्म का नाम बर्षा गंगा मैटलर्स एंड मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड बतााई। उनसे कहा फर्म में बेटे प्रफुल्ल को डायरेक्टर बताया। उसी खदान में पार्टनर बनाने का वादा करके उनसे 30 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद विवेक ने पड़ाव थाने में मनोज और प्रफुल्ल पर एफआइआर कराई। बाद में प्रफुल्ल ने जमानत ले ली। लेकिन शर्त रखी कि उसे थाने जाकर हाजिरी देना होगी। लेकिन कई सप्ताह बीत गए वह थाने हाजिरी देने नहीं आया। मंगलवार को विवेक और अन्य पीडि़त एएसपी सतेन्द्र तोमर से मिले। उन्हें मामले से अवगत कराया। इसके बाद एएसपी ने टीआई से फोन पर जानकारी ली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NZi7IT

No comments:
Post a Comment