नेपाल: भूस्खलन और बाढ़ के कारण 20 से अधिक की मौत, कई लापता - Silver Screen

नेपाल: भूस्खलन और बाढ़ के कारण 20 से अधिक की मौत, कई लापता

Share This

काठमांडू। नेपाल में मानसून ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण 20 से अधिक लोग मारे गए हैं या लापता हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार से हो रही भारी बारिश ने नेपाल के 77 जिलों में से 20 पहाड़ियों के साथ-साथ दक्षिणी मैदानों में भी तबाही मचाई है।

चीन में बारिश ने तोड़ा 50 सालों का रिकॉर्ड, 29 नदियों के उफान पर होने से 7 लाख लोग प्रभावित

 

flood

भूस्खलन के कारण बाढ़ आई

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि 15 लोग मारे गए हैं, जबकि छह अन्य लापता हैं। 13 लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश के कारण हिमालय में उत्पन्न होने वाली नदियों में भूस्खलन के कारण बाढ़ आ गई है। राहत कार्य जारी है। पुलिस की टीम ने काठमांडू के कुछ हिस्सों में रबर की नावों में बाढ़ के कारण घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता

150 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है

सेना के प्रवक्ता बिगन देव पांडे के अनुसार 150 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी नेपाल में कोसी नदी,जो बिहार में बहती है, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। भारी बारिश सप्ताहांत तक जारी रहने की उम्मीद है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ljc9jE

No comments: