बालाकोट एयरस्ट्राइक के 140 दिन बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए खोला अपना एयरस्पेस - Silver Screen

बालाकोट एयरस्ट्राइक के 140 दिन बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए खोला अपना एयरस्पेस

Share This

नई दिल्ली। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद से बंद पड़े पाकिस्तान एयरस्पेस को मंगलवार खोल दिया गया। 140 दिन के बाद पाकिस्तान ने इसे दोबारा से नागरिक उड़ान के लिए चालू कर दिया। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान एयरस्पेस को सभी प्रकार के नागरिक यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस कदम से एयर इंडिया को बड़ी राहत मिलेगी। पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से एयरइंडिया को करीब 491 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।

PM इमरान को बड़ा झटका, ATC ने आतंकी हाफिज सईद समेत 4 को दी अग्रिम जमानत

 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती आतंकी हमले के बाद से पाक और भारत के बीच तनाव बढ़ गया था। इस हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए भारत ने बालाकोट पर एयरस्ट्राइक कर आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया था। नई दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों की उड़ान की अवधि बढ़ाए जाने से एयर एंडिया को अतिरिक्त ईंधन की खपत और कर्मचारियों पर होने वाले खर्च में वृद्धि हो गई थी। उड़ानों में कमी आने के कारण रोजाना छह करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था।

ईरान के साथ तनाव कम करने को ब्रिटेन राजी, जब्त टैंकर छोड़ने को तैयार

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र पर पाबंदी लगाए जाने के कारण एयर इंडिया की उड़ान को नई दिल्ली से अमरीका जाने के लिए कई घंटे अधिक लगते थे। वहीं, यूरोप की उड़ानों के लिए तय घंटे से दो घंटे अधिक लगते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान होता है। भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर 27 फरवरी को हमला करने के बाद से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लग गई थी। इससे नई दिल्ली से यूरोप और अमरीका के लिए विमान सेवा देने वाली अधिकांश एयरलाइंस प्रभावित हुई थीं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lDS6RD

No comments: