अफगानिस्तान: सड़क किनारे बम धमाके में 11 की मौत, 35 घायल - Silver Screen

अफगानिस्तान: सड़क किनारे बम धमाके में 11 की मौत, 35 घायल

Share This

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सड़क किनारे बम फटने से ट्रक में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। सेना के उप प्रवक्ता अहमद सादिक ईसा ने बताया कि विस्फोट में लगभग 35 अन्य नागरिक घायल हो गए। कंधार में प्रांतीय परिषद के सदस्य यूसुफ यूनुसोई ने बताया कि मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आखिर पाकिस्तान को झुकना पड़ा, भारत के लिए खोला एयरस्पेस, एयर इंडिया पर पड़ेगा यह असर

 

सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं और उनके करीबी रिश्तेदार थे जो कही घूमने जा रहे थे। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि यूनुसोई ने तालिबान को इस मामले में दोषी ठहराया है, जो अक्सर प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए सड़क के किनारे बम का इस्तेमाल करते हैं।

ट्रंप की टिप्पणी पर विवाद गहराया, महिला सांसदों ने कहा- नफरत फैला रहे हैं अमरीकी राष्ट्रपति

हाल ही में दोहा में हुई अफगानिस्तान और तालिबान के बीच हुई शांति वार्ता के बाद भी इस तरह के हमले लगातार हो रहे हैं। तालिबान इस समय आधे अफगानिस्तान को नियंत्रित करता है। अक्टूबर 2001 में अमरीका ने ही अफगान में इसे पनपने का मौका दिया था। रूसी सेना को हराने के लिए तालिबान को अमरीका ने ही खड़ा किया था। उसे हथियार के साथ वित्तीय मदद भी दी। आज यहीं तालिबान अफगानिस्तान में कोहराम मचा रहा है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Gc7wny

No comments: