मॉन्ट्रियल। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में एक शख्स के हमला करने के बाद अब कनाडा से कुछ ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है। दरअसल कनाडा के एक चर्च में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक संदिग्ध ने एक पादरी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पादरी बुरी तरह से घायल हो गया। फौरन पादरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि कनाडा के कनाडा मॉन्ट्रियल शहर के सबसे बड़े चर्च सेंट जोसेफ ओरेटरी में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान हमलावर ने पादरी क्लोडे ग्रोउ पर हमला किया। इस दौरान प्रार्थना सभा में 50 लोग मौजूद थे। हालांकि इस हमले के बाद रोमन कैथोलिक बेसिलिका में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।
Extended: Stabbing at St. Joseph's Oratory https://t.co/V4KxAzdELS
— CTV Montreal (@CTVMontreal) March 22, 2019
50 लोगों के सामने हमलावर ने किया हमला
बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने फौरन ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि जिस वक्त यह संदिग्ध ने हमला किया उस दौरान चर्च में 50 लोग मौजूद थे। हमलावर ने तेज धारदार चाकू से पादरी पर हमला किया था, जिससे उनके शरीर के उपरी हिस्से में मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में भर्ती पादरी क्लोडे ग्रोउ ने कहा कि मैंने संदिग्ध को अपनी ओर आते हुए देखा, उसके हाथों में चाकू था। मैं उसकी मंशा तुरंत समझ गया और फिर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद से सुरक्षाकर्मियों ने फौरन ही संदिग्ध शख्स को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और बाद में उनके हाथों से चाकू छिन लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है कि आखिर किस मकसद से वह पादरी पर हमला करने आया था?
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cz1Py8

No comments:
Post a Comment