शादी के 4 महीने ​बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, मुझे ऐसे रूप में देखकर रोने लगे थे निक जोनस - Silver Screen

शादी के 4 महीने ​बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, मुझे ऐसे रूप में देखकर रोने लगे थे निक जोनस

Share This

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी को करीब 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन यह कपल आए दिन अभी भी सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में प्रियंका एक टीवी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी जहां उन्होंने अपने निजी जिंदगी और अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। यहां प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी में निक इतने इमोशनल हो गए थे कि रोने लगे थे।

Priyanka chopra and nick jones

दुल्हन के लिबास में निक इमोशनल हो गए थे निक
प्रियंका ने बताया कि मुझे पहली बार दुल्हन के लिबास में देखकर निक रो पड़े और मैं भी रोने लगी थी। यह सब कुछ बहुत जल्दी हुआ था। प्रियंका ने बताया कि वह 45 मिनट की देरी से चल रही थीं। उन्होंने विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था। और उस पल अजीब सा हो गया था। जैसे ही दरवाजा खुला और उन्होंने निक को देखा तुरंत ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे।

Priyanka chopra and nick jones

50 पॉवरफुल वीमन में प्रियंका
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुड की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल किया गया था। इस लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल वीमन की लिस्ट में शुमार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YjM9Ig

No comments: