प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। हाल में निक जोनस ने प्रियंका से जुड़े एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया। यह किस्सा प्रियंका की रिंग से जुड़ा है। इसका खुलासा निक ने एक चैट शो के दौरान किया है।
दरअसल प्रियंका को प्रपोज करने के लिए निक, टिफनी डायमंड रिंग लेना चाहते थे। हाल में उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान एक दिन प्रियंका ने उन्हें अपने दादा जी के टिफनी कलेक्शन के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने वहां से एक डायमंड रिंग लेने की भी इच्छा व्यक्त की थी। यह बात निक भूले नहीं थे।
निक ने आगे बताया कि रिंग का सेलेक्शन उन्होंने अकेले नहीं बल्कि भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ मिलकर किया था। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह स्टोर में पहुंचे तो उन्हें लोगों ने पहचान लिया था इस वजह से उनके लिए शॉपिंग करना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद उन्हें रिंग खरीदने के लिए पूरा स्टोर ही बंद करवाना पड़ा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TEDrVo

No comments:
Post a Comment