एलबम हिट कराने के लिए इस हद तक गिरी महिला रैपर, लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप - Silver Screen

एलबम हिट कराने के लिए इस हद तक गिरी महिला रैपर, लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

Share This

रैपर कार्डी बी द्वारा पोस्ट किए गए एक उत्तेजक वीडियो क्लिप ने आक्रोश भड़का दिया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने नए सिंगल एलबम 'प्लीज मी' को प्रमोट करने के लिए डाला था। पिछले कुछ हफ्तों में कार्डी ने अपनी हरकतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है और उन्होंने शरीर के निचले हिस्सों के बोल्ड क्लिप डाले, जिसकी व्यापक आलोचना हो रही है।

 

Cardi B

'प्लीज मी' के लिए 26 वर्षीय रैपर ने ब्रूनो मार्स के साथ साझेदारी की है, और इसके गाने के बोल भी उतने ही सुस्पष्ट हैं, जितना इसका शीर्षक है। इस वीडियो में 'आई लाइक इट' की गायिका एक सोफे पर बैठ कर अपनी जींस घुटनों तक उतारे हुए नजर आती हैं।

 

Cardi B

इस वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। उनके एक प्रशंसक ने लिखा, 'कार्डी अब बड़ी हो जाओ। तुम अब मां हो और निश्चित रूप से रोल मॉडल नहीं हो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''कार्डी, आई लव यू गर्ल, लेकिन एक बड़ी शख्सियत और सिर्फ अश्लीलता फैलाने वाले में बहुत बड़ा अंतर होता है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U1xNKa

No comments: