Name And Mascot Designing Contest For Bullet Train: जिस तरह एयर इंडिया (Air India) के पास Maharaja मैस्कॉट है, ठीक वैसे ही देश की पहली बुलेट ट्रेन को भी एक नाम और एक पहचान दिए जाने की योजना पर काम चल रहा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) ने एक राष्ट्रीय कॉम्पटीशन की घोषणा की है। इसके तहत आपको इस ट्रेन के लिए नाम बताना होगा और एक मैस्कॉट डिजायन करना होगा। जीतने वाले को 1,00,000 रुपए कैश इनाम मिलेगा। इस प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2Sjio64

No comments:
Post a Comment