शादी के बाद nick-priyanka अपनी लाइफ के एक सुनहरे फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन अब प्रियंका वापस अपने काम पर लौट चुकी हैं। फिलहाल वह यूएस में हैं लेकिन जल्द ही वह अंडमान आ सकती हैं। खबरों की मानें तो वह अपने पति निक जोनस के बिना ही पहुंच सकती हैं क्योंकि उनके पति निक जोनस विदेशी हैं उन्हें भारत का तो वीजा मिल जाएगा, लेकिन अंडमान जाने में मुश्किल हो सकती है। इस बात को लेकर Priyanka Chopra भी परेशान हो सकती हैं।
आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में बिजी हैं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका जल्द अपनी आगामी फिल्म 'The Sky Is Pink' की शूटिंग अंडमान द्वीप समूह में करने वाली हैं। शूटिंग के वक्त प्रियंका के साथ निक जोनस भी रहना चाहते हैं। लेकिन जानकारी के अनुसार ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। अंडमान में जिस जगह पर इस फिल्म की शूटिंग होनी है वह प्रतिबंधित इलाका है। इसके साथ ही उस एरिया में विदेशियों के जाने पर मनाही है। इसी कारण निक वहां पर शायद ही जा पाएं। दरअसल, उस एरिया में बीते साल कुछ लोगों ने एक अमरीकी मूल के नागरिक जॉन ऐलन की हत्या कर दी थी। कहा जा रहा है कि यह मसला अभी तक तक शांत नहीं हुआ है।
यह है असल मामला
बता दें कि इस इलाके में विदेशियों के आने पर रोक इसलिए लगाई थी कि पिछले साल यहां एक अमरीकन नागरिक का मर्डर हुआ था। स्थानीय प्रशासन ने कुछ इलाकों से RAP (प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट) हटा दिया है। ऐसे में शूटिंग के साथ-साथ विदेशियों के आने की इजाजत भी मिल सकती है। क्रू में और भी कुछ ऐसे लोग है जो भारतीय नहीं है।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DDDdoT

No comments:
Post a Comment