डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, शटडाउन खत्म होने के बाद होगा स्टेट ऑफ यूनियन का संबोधन - Silver Screen

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, शटडाउन खत्म होने के बाद होगा स्टेट ऑफ यूनियन का संबोधन

Share This

न्यूयार्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जब तक शटडाउन खत्म नहीं होता, वह स्टेट ऑफ द यूनियन का संबोधन नहीं देंगे। राष्ट्रपति ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने उन्हें भाषण देने से रोक दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी स्थान, इतिहास और परंपरा का मुकाबला नहीं कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि सरकार की आंशिक कामबंदी खत्म नहीं हो जाती।

शटडाउन खत्म होने के बाद होगा स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन

अमरीकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बुधवार को राष्ट्रपति को बताया कि वह सदन के कक्ष में राष्ट्रपति को भाषण देने की अनुमति तब तक नहीं देंगी जब तक कि सरकार अपना कामकाज दोबारा नहीं शुरू कर देती। पेलोसी के इस कदम के बाद अटकलें लगाईं जा रही हैं कि ट्रंप ओवल कार्यालय, सीनेट कक्ष या मैक्सिकन सीमा से अपना भाषण दे सकते हैं। लेकिन फिलहाल वाइट हाउस ने इस बाबत कोई संकेत नहीं दिया है। बुधवार की रात को ट्रंप ने कहा कि वह अपने भाषण के लिए किसी भी अन्य स्थान पर विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई भी स्थान नहीं है जो हाउस चैंबर के इतिहास, परंपरा और महत्व के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि नैन्सी पेलोसी ने मुझे स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस देने से मना कर दिया है। मैं उनसे सहमत हूं । यह उसका विशेषाधिकार है। जानकारों का मानना है कि सदन में राष्ट्रपति के बोलने से पहले एक प्रस्ताव पारित करना आवश्यक है। इससे पहले राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा कि वह कामबंदी के दौरान अपने स्टेट ऑफ यूनियन भाषण के लिए पेलोसी के फैसले से हैरान नहीं थे। उन्होंने कहा था कि यह यह वास्तव में डेमोक्रेट के लिए शर्म की बात है। वे कट्टरपंथी बन गए हैं।

पेलोसी ने दिया रेड सिग्नल

बता दें कि अमरीकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि जब तक सरकारी कामबंदी नहीं रुकती, तब तक वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन के लिए आमंत्रित नहीं करेंगी। पेलोसी ने कहा, "मैं यह पत्र लिखकर सूचित कर रही हूं कि जब तक सरकारी कामबंदी रुक नहीं जाती तब तक हाउस ऑफ रिप्रेंजटेटिव्जराष्ट्रपति के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं करेगा।" पेलोसी ने कहा कि तीन जनवरी को जब उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पीच के लिए आमंत्रित किया था तब उन्हें यह नहीं पता था कि सरकारी कामबंदी 29 जनवरी तक जारी रहेगी।

बाधित है सरकारी कामकाज

मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए फंड को लेकर जारी गतिरोध के चलते अमरीका में सरकार का कामकाज लगातार 33वें दिन भी बाधित है। अमरीकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन अब अपने दूसरे महीने में बढ़ गया है। आंशिक शटडाउन संघीय सरकार के लगभग 25% को प्रभावित कर रहा है। 800,000 सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन के छोड़ दिया गया है और एफबीआई और राष्ट्रीय उद्यानों तक की कई एजेंसियों और सेवाओं पर इसका निगेटिव प्रभाव पड़ा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DwwmNV

No comments: