वॉशिंगटन। उत्तरी न्यू जर्सी में ड्रोन देखे जाने की रिपोर्ट के बाद नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अस्थायी रूप से आगमन और प्रस्थान रोक दिया गया था। बाद में सुरक्षा एजेंसियों से क्लीयरेंस मिलने के बाद सामान्य संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि नेवार्क हवाई अड्डे को उड़ानों के लिहाज से 11 वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।
देखे गए संदिग्ध ड्रोन
दो संदिग्ध ड्रोनों को पास के टेटरबोरो हवाई अड्डे पर 3,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने के बाद नेवार्क एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं निलंबित कर दी गईं। टेटरबोरो, नेवार्क के पास 17 किमी दूर स्थित एक छोटा क्षेत्रीय हवाई अड्डा है जो ज्यादातर निजी उड़ानों को संभालता है। संघीय एजेंसी ने कहा कि ड्रोन देखे जाने की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दे दी गई। एफएए के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए दस्तावेज में कहा गया है कि ड्रोन गतिविधि के चलते नेवार्क हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए संचालन रोक दिया गया। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट प्राधिकरण, जो नेवार्क और टेटरबोरो दोनों हवाई अड्डों का संचालन करते हैं, उन्होंने बाद में जानकरी दी कि सामान्य संचालन फिर से शुरू हो गया है।नेवार्क में सबसे बड़े विमान वाहक यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह ड्रोन गतिविधि की रिपोर्टों से अवगत था और वह हवाई अड्डे तथा एफएए के साथ समन्यवित रूप से काम कर रहा है।
लंदन के बाद नेवार्क पर देखे गए ड्रोन
यूनाइटेड किंगडम में ड्रोन देखे जाने की खबरों के बाद वाणिज्यिक हवाई यातायात प्रभावित होने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ानों को लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया था, जब यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई केंद्र में से गैटविक के पास एड्रोन देखा गया था। इससे पहले लंदन का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा गैटविकदिसंबर में गंभीर रूप से बाधित हो गया था जब लगातार तीन दिनों तक वहां ड्रोन देखे गए थे। जिसके परिणामस्वरूप वहां लगभग 1,000 उड़ानें रद्द हो गईं या डायवर्ट हो गईं और 140,000 यात्री प्रभावित हुए। उधर अमरीकी प्रशासन ने कहा है कि संयुक्त राज्य में लगभग 1.3 मिलियन पंजीकृत ड्रोन हैं और 116,000 से अधिक पंजीकृत ड्रोन ऑपरेटर हैं। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों हजारों अतिरिक्त ड्रोन हैं जो पंजीकृत नहीं हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sCAfL0

No comments:
Post a Comment