ब्रिटिश राजघराना में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल जल्दी ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं, इस बच्चे के जन्म को लेकर काफी कयास लगाये जा रहे है कि इस बच्चे की गॉडमदर कौन बन सकती हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और मेगन मर्केल बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह अपनी दोस्त मेगन की शादी में भी शामिल हुई थीं।
ब्रिटिश राजघराने में यह परंपरा:
जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन के राजघराने की यह परम्परा रही है कि नवजात के धार्मिक संस्कारों से पहले माता-पिता के कुछ करीबियों को गॉडपैरेंट्स के रूप में चुना जाता है जिसमें रिश्तेदार या दोस्त शामिल होते हैं।
प्रियंका बन सकती हैं गॉडमदर:
प्रियंका, मेगन की बहुत ही करीबी दोस्त हैं तो लोगों का मानना है कि आने वाले बच्चे की गॉडमदर प्रियंका हो सकती हैं लेकिन ब्रिटिश राजघराने की कमेंटेटर एंड्रिया बोएल्के ने जानकारी दी थी कि आने वाले बच्चे की गॉडमदर मेगन की दोस्त और स्टाइलिस्ट जेसिका मलरोनी को चुना गया है। वहीं एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एंड्रिया ने बताया कि मेगन अपने पहले बच्चे की गॉडमदर के लिए प्रियंका को चुन सकती हैं।
मेगन ने प्रियंका के लिए लिखा था संदेश:
मेगन और प्रियंका की दोस्ती काफी मशहूर है। मेगन ने प्रियंका की शादी की एक फोटो पोस्ट कर एक प्यारा सा संदेश भी लिखा था। ऐसे में इन सब बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका ही मेगन के बच्चे की गॉडमदर हो सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FNnEMR

No comments:
Post a Comment