मरीजों का इलाज करते वक्त अपने कपड़े उतार देती है महिला डॉक्टर, पुलिस ने दर्ज किया मामला - Silver Screen

मरीजों का इलाज करते वक्त अपने कपड़े उतार देती है महिला डॉक्टर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share This

न्यूयार्क। अमरीका में एक डॉक्टर के ऊपर अनोखा मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉक्टर पर आरोप है कि वह अपने मरीजों का इलाज करते वक़्त अपने कपड़े उतार देती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह डॉक्टर अपने मरीजों के इलाज को लेकर काफी सुर्खियों में है। अमरीका की मीडिया में भी इस महिला की चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस महिला डॉक्टर के इलाज करने का तरीका सबसे अलग है।

इलाज का अनोखा तरीका

न्यूयार्क में रहने वाली 24 साल की साराह व्हाइट पेशे से एक मनोचिकित्सक है। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में आने वाले पुरुष मरीजों के सामने अपने कपड़े उतारकर ही इलाज करती हैं। डॉक्टर अपने मरीजों के सामने नंगी होकर उनका इलाज करती है। ये खबर फैलने के बाद से इस डॉक्टर के पास बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। लोग इस डॉक्टर से इलाज करवाने पहुंच जाते हैं। इन दिनों अमरीका में डॉक्टर के इलाज का यह तरीका काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में इस डॉक्टर की खूब चर्चा है।

पुलिस ने दर्ज किया अश्लीलता का मुकदमा

न्यूयार्क पुलिस ने डॉक्टर के ऊपर मामला दर्ज किया है। डॉक्टर पर अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लग रहा है। डॉक्टर ने अपनी सफाई में कहा है कि वह महान चिकित्सक फ्रायड की थ्योरी के अनुरुप इलाज कर रही हैं। उसका दावा है कि उसकी थरेपीमर्दों की यौन कुंठा बाहर निकलती है जससे उनका मन साफ हो जाता है। पहले महिला एक ऑनलाइन अस्पताल में काम करती थी। बाद में उसने अपना खुद का क्लीनिक खोल लिया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sq00cC

No comments: