वाशिंगटनः अमरीका के कैलिफोर्निया में भीड़ में हुई गोलीबारी से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। यह वारदात शुक्रवार देर रात की है। टोरेंस की पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी कैसे हुई लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो लोगों के बीच विवाद की वजह से यह घटना घटी। टॉरेंस निवासी 29 वर्षीय वेस हमद ने बताया कि वे अपनी 13 वर्षीय भतीजी और चचेरे भाई के साथ मौके पर मौजूद थे। अचानक कुछ लोग आपस में लड़ने लगे देखते ही देखते गोलीबारी होने लगी। हमद ने कहा कि उसने एक महिला को रोते हुए देखा, जो कि एक पुरुष के सिर और गर्दन में कई गोलियां लगने की वजह से रो रही थी।
#UPDATE AP: Police says, 3 dead, 4 injured in shooting at California bowling alley. https://t.co/ugemkOaB9O
— ANI (@ANI) January 5, 2019
पुलिस कर रही है मामले की जांच
बताया जा रहा है कि टॉरेंस शहर में जिस जगह पर यह गोलीबारी हुई वह लॉस एंजिलिस से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गैबल हाउस में गोलीबारी को लेकर पुलिस ने लोगों को चेतावनी जारी कर कहा है कि लोग इस इलाके में न जाए। फिलहाल पुलिस ने इस वारदात को आतंकी घटना नहीं माना है। क्योंकि वारदात के समय के वहां पर झगड़ा भी हुआ था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TsEzrq

No comments:
Post a Comment