सिंगापुर। केरल में आई विनाशकारी बाढ़ में अपनी बहादुरी का परिचय देने के लिए भारतीय नौसेना के एक कमांडर और कैप्टन को एशियन आॅफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कमांडर विजय वर्मा और कैप्टन पायलट पी राजकुमार उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। कमांडर वर्मा (42) की बंदरगाह शहर कोच्चि जिले में बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रशंसा की गई थी। वर्मा ने एक गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बचाकर अस्पताल ले गए थे,जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। कैप्टन राजकुमार ने कोच्चि में एक छत से 26 लोगों को सुरक्षित निकाला था।
लाखों लोग प्रभावित हुए
इस साल अगस्त में केरल में आई जबरदस्त बाढ़ से कई इलाके डूब गए थे। इस दौरान लाखों लोग प्रभावित हुए थे। इस दौरान छतों और दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना के पायलटों ने कई हेलीकॉप्टरों से जोखिम भरे अभियान चलाए। पुरस्कारों से जुड़े 'द स्ट्रेट्स टाइम्स डेली' द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस साल,संपादकों को साहस और प्रतिबद्धता दिखाने वाले कई पुरुषों और महिलाओं का सम्मान करने में प्रसन्नता हो रही है। सिंगापुर के एक पैराग्लाइडर दिवंगत एनजी कोक चुंग को भी यह सम्मान दिया गया। चुंग ने इंडोनेशिया के सूलावेशी में हाल में आए भूंकप के बाद अपना बचाव अभियान चलाया था। इनके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी यह पुरस्कार दिया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AzCLFe

No comments:
Post a Comment