श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में काकापोरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास सीआरपीएफ शिविर पर गोलीबारी की। शिविर में मौजूद जवानों ने जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद आतंकवादी भाग गए।
शोपियां में अपहृत युवक रिहा
उधर, शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों द्वारा अगवा युवक रिहा हो गया है। सुहेल अहमद गनाई का मीमंदर गांव से रविवार सुबह अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि गनाई को रविवार शाम रिहा कर दिया गया। वहीं, इस घटना से पहले शोपियां जिले में ही शनिवार को पांच युवकों का अपहरण किया गया था जिसमें से हुजैफ अहमद की हत्या कर दी गई थी और अन्य दो युवकों- शाहिद और फारूक अहमद को छोड़ दिया गया था। फिलहाल शनिवार को अपहरण किए गए दो युवक अभी भी लापता हैं। पुलिस ने दोनों को भी सकुशल रिहा कराने की कोशिश में लगी हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q3UvTa

No comments:
Post a Comment