NEWS - Silver Screen

जकार्ता। इंडोनेशिया प्रशासन सोमवार को भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मारे गए सैकड़ों लोगों को सामूहिक तौर पर दफन करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। बता दें कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 28 सिंतबर को भूकंप आया था। खोज एवं राहत अभियान अभी भी जारी है।

पालू के बाहरी इलाके में होगी शवों को सामूहिक रूप से दफन करने की प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि शवों को सामूहिक रूप से दफन करने की प्रक्रिया पालू के बाहरी इलाके में होगी। जानकारी के मुताबिक भूकंप और सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पालू है। आपदा के दौरान कुल 832 लोग मारे गए जिनमें से 821 लोग पालू के हैं।

भूकंप के कारण हुए 16,732 लोग विस्थापित

इस बीच राहत टीमों ने 7.5 तीव्रता के भूकंप में ढही इमारतों के मलबे से लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी रखा है। विनाशकारी आपदा से 540 लोग घायल हुए जो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 16,732 लोग विस्थापित हुए हैं।

व्यावसायिक उड़ानों के लिए पालू हवाईअड्डे पर संचालन बहाल

इस बारे में बीएनपीबी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन पालू में बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर काम कर रहा है। व्यावसायिक उड़ानों के लिए पालू हवाईअड्डे पर संचालन बहाल कर दिया गया है। ये भी जानकारी मिल रही है कि इंडोनेशिया का स्वास्थ्य मंत्रालय भी अतिरिक्त दवाइयों व स्वास्थ्य सुविधाओं की आपूर्ति कर रहा है।

भारतीय सैंड आर्टिस्ट ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

बालुका कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने इंडोनेशिया में आई सुनामी और भूकंप में मारे गए लोगों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रेत से कई आकृतियां उकेरते हुए पीड़ितों की सहायता का संदेश दिया। इस कलाकृति को देखने के लिए स्थानीय लोग भी जमा हुए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:- Video: इंडोनेशिया में आई सुनामी और भूकंप में मारे गए लोगों को सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DInM0H

No comments: