NEWS - Silver Screen

टोक्यो। जापान में तूफ़ान ट्रामी ने दस्तक दे दी है। देश के दक्षिणी द्वीप ओकीनावा में शनिवार को लैंड फाल हुए इस शक्तिशाली तूफान से 17 लोग घायल हो गए हैं। 216 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं से घूम रहा यह तूफान 25 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है। रविवार देर रात इसके मुख्य भूभाग पर पहुंचने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि यह तूफान और प्रचंड रूप धारण कर सकता है।

सुषमा स्वराज के भाषण से बौखलाए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाया कश्मीर मुद्दा

ओकीनावा में ट्रामी की दस्तक

जापान के दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में शक्तिशाली तूफान से कम से कम 17 लोग घायल हो गए हैं। मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तूफान सप्ताहांत में इस जापानी द्वीपसमूह से गुजर जाएगा। ओकिनावा में में लगभग 700 लोगों को खतरे वाले स्थानों से निकाला गया है। लगभग 200,000 घरों में बिजली काट दी गई है। तूफ़ान के ओकिनावा पहुंचने पर वहां तेज हवाएं चलने लगीं। सरकारी टेलिविजन चैनल फुटेज में दिखाया गया है कि है तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए है जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ओकिनावा में तूफान से संबंधित दुर्घटनाओं में सत्तर लोगों को मामूली चोटों का सामना करना पड़ा और कई घरों को नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी किसी के मरने के समाचार नहीं मिले हैं। द्वीप के आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी मसात्सुन मियाजाटो ने कहा कि 'घायलों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हम अभी और आंकड़ों को इकठ्ठा कर रहे हैं।

आतंकी मसूद अजहर के समर्थन में उतरा चीन, कहा संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी...

रेल और हवाई यातायात पर असर

एनएचके के अनुसार मुख्य रूप से पश्चिमी जापान में कम से कम 386 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कंसई हवाई अड्डे के दो रनवे रविवार को सुबह 11:00 बजे से बंद कर दिए गए। उधर पश्चिम जापान रेलवे ने कहा कि यह ओसाका क्षेत्र में सभी सेवाओं को निलंबित कर देगा और रविवार दोपहर बाद तक कुछ शिंकान्सेन बुलेट ट्रेनों को भी रद्द कर देगा। मौसम एजेंसी ने पश्चिमी जापान केभूस्खलन की चेतावनी जारी की है। स्थानीय अधिकारियों ने घोषणा की कि अगर स्थानीय नदियों में बाढ़ आ गई तो रेल संचालन लम्बे समय के लिए प्रभावित हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Re4jHE

No comments: