NEWS - Silver Screen

टोक्यो।जापान में 'ट्रामी' तूफान के दस्तक देने से पहले रविवार को लगभग 380 उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गईं। सरकार ने तूफान ट्रामी' तूफान के चलते देश भर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान ट्रामी' के जापान के क्युशू द्वीप पर रविवार को दस्तक देने की संभावना है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम से शुरू हुआ 'ट्रामी' प्रशांत महासागर में शरू हुआ इस मौसम का 24 वां तूफान है जिसे 'बहुत शक्तिशाली' स्तर का माना गया है।

जापान में अलर्ट जारी

जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता 'एनएचके' की रिपोर्ट के अनुसार मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए जापान एयरलाइंस ने ओकिनावा प्रान्त में नाहा हवाईअड्डे से आने और जाने वाली 386 उड़ान सेवाओं को रद्द कर दिया। जापान में ओकिनावा प्रान्त में रविवार को होने वाले गर्वनर का चुनाव भी इससे प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। तूफान के कारण कई मतदान केंद्रों को बंद कर दिया गया है।

कई उड़ानें स्थगित

ओसाका में कंसाई हवाईअड्डा प्रशासन अपने दो रनवे को 'ट्रामी' के आने से कुछ घंटों पहले बंद करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अस्थाई रूप से इन हवाई अड्डों को बंद किया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि अगस्त जैसी घटना ना हो। बता दें कि अगस्त में जेबी तूफान आने से रनवे और टर्मिनल में पानी भरने से कंसाई हवाई अड्डे पर हजारों यात्री फंस गए थे।

जेबी के बाद ट्रामी की दस्तक

एजेंसी की खबरों के अनुसार ट्रामी' 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी दिशा में बढ़ रहा है। तूफान की तीव्रता फिलहाल 216 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अगर तूफ़ान की यही रफ्तार बनी रही तो यह बेहद मारक साबित हो सकता है। तूफान के रविवार देर शाम होंशू द्वीप से गुजरने की संभावना है। उसके बाद सोमवार को इसके उत्तरी द्वीप होक्काइडो से गुजर जाने की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OX0pBF

No comments: