NEWS - Silver Screen

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की ओर से अकसर ऐसी हरकतें सामने आती हैं, जिनसे वो दुनिया के सामने हंसी के पात्र बन जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाक के एक वरिष्ठ अधिकारी की ऐसी ही करतूत वायरल हो रही है। दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाक अधिकारी पर्स चुराते हुए नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक करतूत

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी जरार हैदर खान टेबल पर रखे कुवैत के एक राजदूत के पर्स को चुराकर अपने कोट की जेब में रख रहे हैं। अधिकारी की ये शर्मनाक करतूत वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई।

संयुक्त मंत्रालय स्तरीय कमिशन मीटिंग के बीच चोरी को दिया अंजाम

पाक अधिकारी के इस हरकत के बारे में तब खुलासा हुआ, जब कुवैत के राजदूत ने अपने चोरी हुए पर्स की रिपोर्ट की। चोर का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो वरिष्ठ अधिकारी को इस वारदात को अंजाम देते देखा गया। मीडया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये घटना उस वक्त की है जब दोनों देशों (पाकिस्तानी और कुवैत) के बीच संयुक्त मंत्रालय स्तरीय कमिशन मीटिंग चल रही थी। एक सूत्र के मुताबिक ये मीटिंग उच्चस्तरीय सुरक्षा उपायों के बीच हो रही थी, इसलिए जब कुवैत के राजदूत ने पर्स चोरी होने की बात की तो सब हैरान रह गए। वहीं जब चोरी एक वरिष्ठ पाक अधिकारी द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ तो इस पर यकीन कर पाना सभी के लिए मुश्किला था।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

बता दें कि इस घटना का वीडियो एक वरिष्ठ पाक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाक मीडिया में कहा जा रहा है कि आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ उन पर चोरी के मामले में केस भी दर्ज किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DGzvNd

No comments: