NEWS - Silver Screen

मनीला। फिलीपींस के इसुलान इलाके में बम विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि और 36 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुल्तान कुदारात प्रांत की राजधानी इसुलान में मंगलवार रात को हामुनगया महोत्सव का जश्न मनाया जा रहा था, तभी एक बाजार में बम विस्फोट हुआ। एक बम विस्फोट के बाद बुधवार को मिन्दनाओ द्वीप पर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सरकारी समाचार एजेंसी ने जनरल ऑस्कर अल्बयाल्दे के हवाले से कहा, "आज सुबह से ही मिन्दनाओ में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।"

इस्लामिक फ्रीडम फ्राइटर्स ने ली हमले की जिम्मेदारी
जनरल ऑस्कर अल्बयाल्दे ने कहा कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े बंगसामोरो इस्लामिक फ्रीडम फ्राइटर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और मामले की जांच चल रही है। इस बीच इसुलान पुलिस प्रमुख सेलेस्टिनो डेनियल ने कहा कि यह हमला सरकारी बलों को निशाना बनाकर किया गया था क्योंकि जिस इलाके में यह बम विस्फोट हुआ वहां से सैन्य दल गुजर रहा था। इलाके से तीन विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः एटीएस ने सनातन संस्था से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया, महाराष्ट्र को दहलाने की रच रहे थे साजिश
विद्रोहियों से प्रभावित है यह इलाका
बताया जा रहा है कि जिस इलाके में बम ब्लास्ट हुआ है वह क्षेत्र माओवादी और अलगाववादी विद्रोहियों से पीड़ित हैं, जिन्होंने बैंडिट्री और इस्लामी राज्य समूह के प्रभाव को जन्म दिया है। इस घटना से एक महीने पहले बासीलान द्वीप में एक पुलिस चौकी पर एक वैन में हुए जोरदार धमाके से चार नागरिकों और आठ जवानों की मौत हो गई थी। साल 2017 में मिंडानाओ में विद्रोहियों ने मारवी शहर शहर को पांच महीने तक अपने कब्जे में ले लिया था। सुरक्षाबलों के हमले में कई आतंकी मारे गए थे जिसके बाद इस शहर को विद्रोहियों से मुक्त कराया जा सका था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/asia-news/फिलीपींस-में-बम-विस्फोट-से-2-लोगों-की-मौत-36-जख्मी/

No comments: